jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

हिंदू युवा जनजाति संगठन मध्यभारत के झाबुआ जिले की बैठक दूधेश्वर महादेव मंदिर अंतरवेलिया में हुई संपन्न

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार झाबुआ। हिन्दू युवा जनजाति सगठन मध्य भारत की बैठक आज अंतरामलिया में आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत जिला मीडिया प्रभारी भावेश सिंगाड ने स्वागत एवं गीत गाकर करी।

संगठन के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता ‘ प्रदेश उपाध्यक्ष धनसिंग भूरिया ने संगठन की पद्धति ‘ कार्यप्रणाली एवं आगामी आने वाले सभी कार्यक्रम जैसे विभिन्न त्योहार नवरात्रि ‘ माता शबरी जयंती ‘ 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस ‘ धूमधाम से मनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही झाबुआ जिला अध्यक्ष रामसिंह भूरिया ने संगठन विस्तार जेसे की ग्राम समिति ‘ मंडल समिति ” ब्लॉक समिति ‘ जिला समिति को जल्द से जल्द पूरे जिले में घोषित करना है। साथ ही सह संगठन मंत्री अकलेश रावत ने कहा ‘ शिक्षा ‘ स्वास्थ्य एवं तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं को आदिवासी समाज तक कैसे पहुंचाया जाए।

- Install Android App -

निचले स्तर के उस गरीब व्यक्ति को शिक्षा का लाभ ‘ स्वास्थ्य का लाभ ‘ और उन सभी योजनाओं का लाभ कैसे मिले ‘ इस ओर प्रकाश डाला ‘ साथ ही महामंत्री कमलेश मुजाल्दा ने कहा हमें हमारी सनातन संस्कृति ‘ रिती रिवाज ‘ परंपराओं को कैसे बचाना हमें क्या प्रयत्न करना चाहिए जिससे हमारे समाज के रीति रिवाज बचे ‘ साथ ही मंच पर महामंत्री निलेश बारिया ‘ बलवीर कटारा बारी बारी से संबोधित किया ‘… मंच का संचालन मडूसिंह मुनिया ने किया। आभार व्यक्त महामंत्री नीलेश बारिया ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी अकलेश मेडा, झाबुआ अध्यक्ष अनिल वसुनिया ‘ पेटलावद अध्यक्ष पारस भूरिया ‘ मेघनगर अध्यक्ष अनसिंग बबेरिया ‘ राणापुर ब्लॉक महामंत्री हरिश बामनिया, कल्याणपूरा मंडल अध्यक्ष मनीष वसुनिया ‘ मुकेश भूरिया ‘ दिलीप डोडियार ‘ नंदू जी ‘ नीलेश ‘ अलकेश ‘ महेश , विनोद ‘ कालू, बबलू ‘ शुभम,उपाध्यक्ष ‘ महामंत्री ‘ मीडिया प्रभारी ‘ एवं सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।