jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

10 माह पहले पिता की हुई मौत, उसी जगह अब टैंकर ने बेटी को भी रौंदा

मकड़ाई समाचार मुरैना। सब्जी मंडी में दुकान लगा रहे भाई को टिफिन देकर कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा को सड़क पार करते समय गैस टैंकर ने रौंद दिया। शनिवार की सुबह हादसा धौलपुर रोड पर हुआ है। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है। जिस जगह हादसा हुआ उससे कुछ ही दूरी पर 10 माह पहले पिता बनवारीलाल कुशवाह को भी मिनी ट्रक ने रौंद दिया था। भूरा का पुरा गांव निवासी 14 साल की पूनम पुत्री बनवारीलाल कुशवाह 10वीं की छात्रा थी। पूनम का बड़ा भाई भारत सिंह कुशवाह गल्ला मंडी के पास सब्जी की दुकान लगाता है। रोज सुबह पूनम उसे टिफिन देने जाती है। इसके बाद कोचिंग पढ़ने जाती थी। शनिवार सुबह 7:30 बजे के करीब वह भाई को टिफिन देने के बाद धौलपुर रोड आरटीओ चौराहा से सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान आगरा की ओर से गैस टैंकर एनएल01 एए 5899 तेज रफ्तार में आया। टैंकर ने पहले पूनम को टक्कर मारी फिर कुचलता हुआ निकल गया। आरटीओ बैरियर होने के कारण टैंकर को लोगों ने रोक लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइन टीआइ विनय यादव ने बताया कि टैंकर जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

पूनम के पिता बनवारी लाल कुशवाह की भी 10 माह पहले जनवरी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतका के चाचा अमर सिंह कुशवाह ने बताया कि जिस जगह पूनम की मौत हुई है उससे कुछ मीटर दूर मंडी मोड़ पर उसके पिता को तेज रफ्तार में आए मिनी ट्रक ने टक्कर मारी थी। परिवार में उसकी मां, तीन बहनें और बड़ा भाई है।