jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

15 दिन की फ्री ट्रेनिंग के बाद मिलेगा रोजगार, रेलवे की बंपर कमाई करने वाली योजना, जानें

Rail Kaushal Vikas Yojana : केंद्र सरकार के द्वारा काफी सारी सरकारी स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ में भारतीय रेलवे ने भी लोगों के लिए एक शानदार स्कीम शुरु की है। जो कि लोगों की कमाई करने का साधन होगी।

Rail Kaushal Vikas Yojana

आपको बता दें सरकार की इस शानदार स्कीम के तहत रेलवे ने 15 से 18 दिन की ट्रेनिंग देने के बाद लोगों के रोजगार की व्यवस्था कर दी है। इसकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप खुद का स्टार्टअप शुरु कर सकते हैं। इस योजना का नाम रेलवे कौशल विकास योजना है।

किसे मिलेगा लाभ

जानकारी के लिए बता दें भारतीय रेलवे की ये स्कीम काफी पसंद आ रही है। इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें ट्रेनिंग के लिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की जरुरत नहीं होती है। सिर्फ 10वीं पास लोग इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। और 15 से 18 दिनों की ट्रेनिंग में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

एक्सपर्ट देते हैं ट्रेनिंग

- Install Android App -

वहीं CPRO कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे के द्वारा रेल कौशल विकास स्कीम की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के तहत बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के तहत सभी मंडल पर ऐसे काफी सारी कारखाने हैं जहां पर ट्रेनों से जुड़े काम कराए जाते हैं।

जानकारी के लिए बका दें आमतौर पर कारखानों में वेल्डिंग के काम होते हैं। इस काम में युवा कौशलता पा रहे हैं। वहीं वेल्डिंग के अलावा कुछ ऐसे भी 4 से 5 काम हैं जो कि युवाओं को रेलवे के एक्सपर्ट के द्वारा कराए जाते हैं।

आसानी से मिलता है लोन

वहीं युवाओं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रेलवे की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। जिसकी सहायता से युवाओं को किसी भी बैंक में आसानी से लोग लोन उठा सकते हैं और अपना स्टार्टअप शुरु कर सकते हैं। वहीं बता दें कि अब सिर्फ उत्तर पश्चिम रेलवे में तकरीबन 5500 से ज्यादा युवा मुफ्त में ट्रेनिंग ले चुके हैं।

दूसरे बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

वहीं आपको बता दें यहां पर काम करते हुए सभी युवा अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। यहां पर युवाओं को एक्सपर्ट के द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग लेने के बाद युवाओं को आसानी से रोजगार मिलने की संभावना होती है।