jhankar
ब्रेकिंग
सिराली /हरदा : एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्राम संपर्क से ग्रामीणों को किया सम्पर्क हरदा : छिदगांव जिला हरदा में बांसकारी उत्सव - 2026 का आयोजन 26 फरवरी को हरदा : नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक सम्पन्न हरदा : खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त हरदा : विद्युत से सुरक्षा के लिये ग्रामीणजन सावधानियॉ जरूर बरतें हरदा : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युनुस उर्फ कट्टू पर रासुका की कार्रवाई हरदा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी को इंदौर: बाणगंगा में महिला ने निजी आवास में घुसकर हंगामा मचाया और खुद को चाकू मार डाला हंडिया : आगामी 27 अप्रैल को तहसीलदार को सौंपा जाएगा प्राथना पत्र,गौ सम्मान आह्नान अभियान में अभिषेक ... Big news : एकतरफा प्रेम मे आशिक ने स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली 

हरदा : खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी हरदा ने बताया कि मंगलवार 24 फरवरी को गुप्तेश्वर मंदिर के पास ग्राम चारूवा में डम्पर नम्बर एमपी 47 जेड सी 7199 की जांच की गई जांच के दौरान खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन पाया गया।

डम्पर बिना वैध अभिवहन पास होने से चालक सुरेश योगी पिता हरिनारायण योगी निवासी बंदीमुहाड़िया तहसील सिराली से जप्त कर पुलिस थाना छीपाबड़ में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। इसी प्रकार सहायक खनिज अधिकारी श्री चेन सिंह डामोर द्वारा 23 फरवरी को खण्डवा रोड़ पर ग्राम पलासनेर में डम्पर क्रमांक एमपी20जीए7727 की जांच की गई।

- Install Android App -

जांच के दौरान खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। डम्पर बिना वैध अभिवहन पास होने से चालक रामनिवास गुर्जर आत्मज जगदीश गुर्जर निवासी हीरापुर से जप्त कर पुलिस थाना सिविल लाईन हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।

उन्होने बताया कि प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा। प्रकरण में खनिज नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।