jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

2019 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं डिविलियर्स, जानें कब ले सकते हैं वापसी का फैसला

नई दिल्लीः तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने जब इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया तो पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। फैंस को उनके फैसले के बाद भी यकीन नहीं हो रहा कि अब डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेलेगें। अगले साल वर्ल्ड कप है आैर खबरे हैं आ रही हैं कि डिविलिर्यस अपना फैसला बदल सकते हैं।

- Install Android App -

सूत्रों के अनुसार, अगले साल जनवरी में डिविलियर्स इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर आखिरी फैसला सुनाएंगे। मई में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा करने वाले डिविलियर्स ने कहा था कि वो वर्ल्ड कप जीतने की की ख्वाहिश को छोड़कर ये फैसला ले रहे हैं। बहुत ज्यादा क्रिकेट की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था।

डिविलियर्स के संन्यास के बाद से दक्षिण अफ्रीकी टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर हो गया है और ऐसे में अगर वो वापसी का फैसला लेते हैं, तो ये डिविलियर्स फैन्स और पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। संन्यास के समय डिविलियर्स ने कहा था कि वो टी20 लीग में भी कम ही हिस्सा लेंगे, लेकिन समय के साथ उन्होंने कुछ टी20 लीग के साथ अपना नाम जोड़ा और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की भी पुष्टि की।