jhankar
ब्रेकिंग
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट डायल 112 की टीम बनी जीवनदायिनी, गहरी खाई में गिरी कार से 5 युवकों का किया रेस्क्यू संविधान दिवस: भारत के लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव मध्यप्रदेश 26 नवंबर 2026 का मौसम अपडेट एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सुबह व्यापारी ने दी जान, कुछ घंटे बाद भाभी की हादसे में मौत हंडिया में सरस्वती शिशु‌ मंदिर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर दो दिनों से पड़ा मृत कुत्ते का बच्चा, दु... हाईवे पर अचानक चक्कर आने से साइकिल सवार गिरा, माथे में आई चोट आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे? हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, चालक फरार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लक्ष्मीनारायण मंडलोई का आकस्मिक निधन, सिराली में शोक की लहर

मध्य प्रदेश में आज सोना-चांदी के ताजा भाव

 सोना – चांदी के भाव में आई गिरावट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । आज बुधवार, 25 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। शादी-विवाह सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। सुबह 9:15 बजे के अपडेट के अनुसार प्रदेश में 24 कैरेट सोना 1,22,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कल से 360 रुपये सस्ता है।

मध्य प्रदेश में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – ₹ 1,22,400

22 कैरेट – ₹ 1,12,200

18 कैरेट – ₹ 91,800

इंदौर सराफा में ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹ 1,26,938, 22 कैरेट सोना ₹ 1,16,275 और 18 कैरेट सोना ₹ 95,203 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में आज चांदी का भाव

प्रदेश में 999 फाइन चांदी आज 1,45,220 रुपये प्रति किलो पर है, जिसमें 540 रुपये की गिरावट आई है। इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी ₹ 1,53,495 प्रति किलो दर्ज की गई है।

कल के मुकाबले कितना बदलाव…?

कल मंगलवार को इंदौर सराफा में चांदी चौरसा नकद में ₹ 1,200 टूटकर ₹ 1,54,800 प्रति किलो रह गई थी। वहीं सोना कैडबरी बिना बदलाव के ₹ 1,28,200 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा था। आज के भाव में भी अलग-अलग बाजारों में थोड़ा अंतर दिख रहा है, क्योंकि हर शहर का सराफा एसोसिएशन अपने हिसाब से रेट जारी करता है।

खरीदने से पहले ये बात ध्यान रखें

ऊपर दिए गए भाव बुलियन / सांकेतिक रेट हैं। गहने खरीदते समय इसमें मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% GST अलग से जुड़ेगा। इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर के 2-3 ज्वेलर से भाव जरूर चेक करें।

( नोट- खबर इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के आधार पर)