jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

अमरनाथ यात्रा स्थगित, 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जम्मू। प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इसके तय समापन से एक सप्ताह पहले स्थगित कर दिया है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों के रखरखाव की जरूरत के कारण यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को समापन होना है। हालांकि अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर “महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों” का हवाला देते हुए इसकी अवधि एक सप्ताह घटाने का फैसला किया।

- Install Android App -

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने यहां बताया, ‘हाल ही में हुई भारी बारिश और श्री अमरनाथजी यात्रा मार्ग के बालटाल और पहलगाम दोनों छोरों पर मार्ग के रखरखाव की आवश्यकता के कारण दोनों मार्गों पर यात्रा बंद कर दी गई है।’उन्होंने कहा, ‘यह देखा गया कि मार्ग पर लगातार श्रमिकों और मशीनरी की तैनाती के कारण हम यात्रा को कल से पुनः आरंभ नहीं कर पाएंगे। इसलिए तीन अगस्त से यात्रा दोनों मार्गों से स्थगित रहेगी।’ बिधूड़ी ने बताया कि इस वर्ष 410,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किये हैं। इसकी तुलना में पिछले वर्ष 510,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किया था।