ब्रेकिंग
हंडिया: 6 जुआरियो को जुआं खेलते वागरूल की पहाड़ी ग्राम से हंडिया पुलिस ने पकड़ा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2025 जा राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जमीन विवाद : महिला ने एसपी को लिखित शिकायत की बोली 20 साल से मेरा कब्जा ,मनोज सुनील धमनानी पर धमकी ग... हरदा विधायक डॉ. दोगने ने विधानसभा में उठाया प्रधानमंत्री आवास योजना और अवैध कालोनियों को वैध करने का... हरदा: ट्रेक्टर बाइक की भिड़त किसान दंपत्ति की मौत, खेत देखने हरदा से गुरंज घाट जा रहे थे दोनो पति पत... हरदा: जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई सम्पन्न: 18 मार्च तक तवा डेम से मूंग फसल के लिये पानी छोड़न... MP Board छात्रों के लिए ज़रूरी खबर! कॉपियां जांचने के नियम बदले, शिक्षकों को करना होगा ये काम! किसानों की बल्ले-बल्ले! MP सरकार देगी 40 लाख किसानों को ब्याज-मुक्त लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा MP ... इंदौर: पुलिस और वकीलों का विवाद गहराया: सोमवार को हाईकोर्ट और जिला अदालत के बाहर फोर्स तैनात Aadhar Voter Card Link: अब वोटर आईडी भी आधार से लिंक होगा, चुनाव आयोग ने कर दी तैयारी!

50 लाख की फिरौती के लिए नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या

आटो डीलर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण कर कर दी हत्या

बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आटो डीलर के 17 वर्षीय बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। आरोपित युवकों ने आटो डीलर से 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, संदेही युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

तारबाहर क्षेत्र के डीपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद आटो डीलर हैं। रविवार को उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान घूमने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। रात 11 बजे आसिफ के मोबाइल पर उनके बेटे के नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो चुका है। बेटे को वापस करने वालों ने 50 लाख की फिरौती मांगी।

आसिफ ने इसकी जानकारी तारबाहर थाने में दी। इसके बाद पुलिस की टीम और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया। कड़ाई करने पर वह टूट गया। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ रेहान का अपहरण और उसकी हत्या की बात पुलिस को बताई। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

लड़की से मिलाने का झांसा देकर ले गए कोनी

रेहान और मोहल्ले मे ही रहने वाले अभिषेक की जान पहचान थी। अभिषेक ने रेहान को एक लड़की से मिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे कोनी लेकर चला गया। कोनी में ही अभिषेक और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने रेहान के ही मोबाइल से उसके पिता को फोन कर फिरौती मांगी।

हत्या के बाद चला गया था ड्यूटी

आरोपित अभिषेक एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपित हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद लाश को रानीगांव में छिपा दिया। इसके बाद सभी अपने घर लौट आए। अभिषेक सोमवार की सुबह ड्यूटी पर चला गया था। पुलिस ने उसे ड्यूटी से ही दबोच लिया। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया।