jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

चंबा में मणिमहेश यात्रा में 7 की मौत, 8 घायल, 9 लापता

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर गांव में मणिमहेश यात्रा के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है और आठ घायल हुए हैं। वहीं, नौ लोगों के लापता होने की सूचना है। भरमौर से मणिमहेश कैलाश के लिए हडसर तक 13 किलोमीटर की छोटी सड़क है। मणिमहेश झील तक पहुंचने के लिए धन छो, सुन्दरासी, गौरीकुंड का कठिन ट्रैक है। इन्हीं ट्रैक पर श्रद्धालुओं की मौत हुई है। हजारों श्रद्धालु अभी भी भरमौर और अन्य जगहों पर फंसे हुए है। इस जगह फोन नेटवर्क न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यात्रा पर गए लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें भरमौर से चंबा के बीच का नेशनल हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यात्रियों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। चंबा पहुंचने के लिए भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि लापता यात्रियों की तादाद और बढ़ भी सकती है। नेटवर्क न होने के चलते संपर्क मुश्किल हो रहा है।