मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गोलपहाड़िया पर स्थित नवग्रह कालोनी में 70 साल के बुजुर्ग मदन लाल पाठक ने घर की छत पर रविवार की आधी रात को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर रविवार की रात को आत्महत्या कर ली। वृद्ध ने स्वयं को गोली मारने से माला भी फेरी और अपने इष्ट को भी याद किया है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव के साथ सोमवार की सुबह पड़ताल करने के लिए स्पॉट पर पहुंची है। शुरुआती जांच में वृद्ध के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जनकगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
नवग्रह कालोनी में निवास करने वाले मदन लाल पाठक रविवार की रात को माला लेकर छत पर गए। साथ में वह अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी उठाकर ले गए। क्योंकि घर में किसी प्रकार तनाव नहीं था। इसलिए वृद्ध के माला के साथ बंदूक छत पर ले जाने पर ध्यान नहीं दिया। अमूमन छत पर टहलने के लिए जाते थे। पहले माला फेरी,फिर खुद को गोली मारी- रात को 11 बजे के बीच छत से गोली सुनने की आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर छत पर पहुंचे। पिता को खून में लथपथ हालत में पड़ा देखकर सबके होश उड़ गए। पास में ही बंदूक के साथ माला भी पड़ी थी। इसलिए आशंका है कि माला फेरने के बाद वृद्ध ने आत्महत्या करने के इरादे से स्वयं को गोली मारी है। घरवाले वृद्ध को तत्काल उठाकर अस्पताल ले गए। उस समय वृद्ध की सांसें चल रहीं थी। देर रात वृद्ध की अस्पताल मौत हो गई।
पेट से आरपार हो गई गोली – वृद्ध ने बंदूक की नाली को पेट के नीचे रखकर पूरे झुक गए और पैर से ट्रिगर दबा जिया है। गोली पेट से निकलकर आरपार हो गई है। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है। एक बेटे की तीन साल पहले कैंसर से मौत हुई थी- वृद्ध के तीन बटे हैं, एक बेटी की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में वृद्ध के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं पाया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद स्वजन को सौप दिया है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।