ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

BHOPAL NEWS : बहन और उसके बॉयफ्रेंड को स्कूटी पर साथ घूमते देखा तो भाई ने लोडिंग गाड़ी चढ़ाई, बच गए तो खूब पीटा

मकड़ाई समाचार भोपाल। भोपाल में बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ घूमता देख भाई ने उनकी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। जान बच गई तो आरोपी ने बीच सड़क पर दोनों पर हमला कर दिया। लड़की की भी पिटाई कर दी। दोनों घायल हैं। अयोध्या नगर की इस घटना का CCTV सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई और लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला विजय हिरवे (22) प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 4 बजे मोहल्ले में रहने वाली नगमा को स्कूटी पर बैठाकर अयोध्या नगर की तरफ आ रहा था। जेके रोड में नगमा के भाई अजीम मंसूरी ने हमें देख लिया। अजीम ने धमकी दी कि तुम लोगों को आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे प्यार से समाज में हमारी बदनामी हो रही है। उसकी धमकी से डरकर हम मिनाल की तरफ भागे। अजीम लोडिंग गाड़ी से हम दोनों का पीछे करने लगा। लोडिंग अजीम का दोस्त रवि रंगीले चला रहा था।

- Install Android App -

मिनाल गेट-2 के पास ब्रेकर की वजह से विजय ने स्कूटी स्लो कर ली। यहां अजीम ने हमारी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। नगमा नीचे गिरकर लोडिंग में फंस गई। विजय घिसटता हुआ कुछ दूर गिरा। चोट लगने की वजह से हमारे शरीर से खून निकल रहा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बीच अजीम ने हम दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी रवि ने कहा कि मार डालेंगे। हमें स्थानीय लोगों ने बचाया।

शादी के लिए लड़की का परिवार नहीं तैयार
अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले सहमत नहीं हैं। ऐसे में दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। सोमवार को दोनों इसी इरादे से घर से निकले। रास्ते में लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया। इसके बाद उसने गाड़ी चढ़ा दी। लड़की का भाई पानी का व्यापार करता है। घटना के समय लोडिंग वाहन रवि चला रहा था। जबकि लड़की का भाई आगे की सीट पर बैठकर रवि को गाड़ी चढ़ाने के लिए निर्देश दे रहा था।