ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

विश्नोई समाज का 31वा‌ं सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 15 जोड़े ने एक दूजे का हाथ थामा

मकड़ाई समाचार हरदा। मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव, सामूहिक विवाह समिति नीमगांव व विश्नोई मंडल खातेगांव के संयुक्त तत्वावधान में विश्नोई समाज का 31वा सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार संपन्न हुआ। मध्य क्षेत्र विधानसभा के सचिव पूनम पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन विवाह समारोह की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे से भगवान गुरु जंभेश्वर जी की वेदमई वाणी एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन से हुई। इसके बाद विवाह प्रांगण में वधू पक्ष का आगमन हुआ और 11:00 बजे से सभी बारातियों का आगमन हुआ।
10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भोजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। 15 जोड़ों ने अग्नि देव को साक्षी मानकर नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। समाज के लोगो के द्वारा इस आयोजन के लिए 4,04,000/- रुपए की सहयोग राशि समिति को प्रदान की गई।

- Install Android App -

कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा से सामाजिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा शहर तवा कॉलोनी में स्थित श्री जंभेश्वर मांगलिक भवन में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11,25000/- रुपए राशि की घोषणा की। मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने मंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नानकराम बेनीवाल,विश्नोई मंडल खातेगांव के सचिव राजेश पवार, रामभरोस खिलेरी, श्यामलाल बाबल, उमेश पटेल, प्रवीण खोड, हरनारायण जानी, रमेश लोल, गोविंद जानी रामभरोस सारण, शिवनारायण झुरिया, रामदयाल झुरिया, शरद पवार, परमानंद गिला, रामजीवन गोदारा, ब्रजमोहन जानी, बृजेश जानी, अजय कपासिया, अवध लोल, मनीष बेनीवाल, राजेश पवार, वीरेंद्र भादू, सुनील मांजू उपस्थित रहे। संचालन ब्रजमोहन जानी एवं सुहागमल पवार ने किया। सामूहिक विवाह समिति नीमगाव ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।