ब्रेकिंग
हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,

तेज गर्मी से हुई दुल्हन की मौत, शादी के ठीक दूसरे दिन घर में मातम

शाम को अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गई

राजस्थान। राजस्थान से ऐसी घटना सामने निकल कर आई है जिसे सुन हर कोई हैरान है। जोधपुर के परिवार में शादी का माहौल अचानक उस वक्त मातम में बदल गया जब घर आई दुल्हन की दूसरें दिन अचानक मौत हो गई। मौत की वजह तेज गर्मी बताई जा रही है।

शादी वालें दिन की घटना

- Install Android App -

मंगलवार रात बालेसर के तेना गांव में सुभाष मेघवाल के घर में धुमधाम से बारात आई। सुभाष मेघवाल ने अपनी दुल्हन रेखा के साथ सात फेरे लिए। और रात में ही शादी की सारी रस्में पूरी कर सुबह विदाई कर अपने घर पहुंचे। ससुराल में दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ और देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की। लेकिन शाम अचानक दुल्हन रेखा की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गई। जिससे निजी अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन की मौत की वजह भयंकर गर्मी

बता दे कि मृतक दुल्हन रेखा जोधा गांव के छगनाराम की बेटी है। परिजनों का कहना है कि दिनभर तेज धूप भयंकर गर्मी में मंदिरों में पूजा, देवता पुजाई के बाद में दुल्हन घर आकर सो गई। लेकिन काफी देर तक नहीं उठी तब उसे घर की महिलाओं ने उठाया। तब वो बेहोशी की हालत में थी। फिर तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।