ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

प्रेमिका के साथ पति को बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा, शिकायत दर्ज

बिजनेसमैन कोर्ट जाने की बजाय माशूका को मिलने घर बुला लिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर में एक बिजनेसमैन को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों एक ही रूम में थे। यह देखकर पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा। कई घंटे हंगामे के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। बिजनेसमैन सोनकच्छ का रहने वाला है। पति पत्नी के बीच विवाद का एक केस कोर्ट में है। इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन बिजनेसमैन कोर्ट जाने की बजाय माशूका को मिलने घर बुला लिया। मामला कनाडिया थाना क्षेत्र के संचार नगर में शुक्रवार देर रात का है।

स्कीम 114 निवासी हेमंत मेहता के अनुसार बेटी सुरभि की शादी 2018 में सोनकच्छ निवासी मयूर अकोदिया से हुई थी। अकोदिया का एग्रीकल्चर पार्ट्स मैन्युफेक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम है। शादी के कुछ समय बाद से ही मयूर और सुरभि के बीच विवाद होने लगा। कई बार मयूर ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से भी की थी। परिवार ने इस बारे में मयूर को समझाया। इसके बाद भी सुरभि से मारपीट होती रही। 28 मई 2020 को मयूर ने सुरभि को फिर पीटा। इसके बाद मेहता अपनी बेटी को इंदौर ले आए। यहां महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सुरभि ने बताया कि पति के खिलाफ दर्ज कराए गए केस को लेकर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होना थी, लेकिन वह कोर्ट ना पहुंचते हुए सीधे उसकी माशूका से मिलने पहुंच गया। इसकी जानकारी मुझे लगी तो मैं संचार नगर पहुंचीं। वहां दोनों एक ही रूम में मिले थे।