ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

Harda news : चना बेचने वाले 9755 किसानों का 121 करोड़ 54 लाख का भुगतान अटका

कृषि मंत्री बोले – एक सप्ताह में हाेगा भुगतान, इलेक्ट्रानिक पेमेंट प्रक्रिया शुरू‎

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा‎ जिले में समर्थन मूल्य पर चना‎ खरीदी शुरू हुए एक माह से‎ अधिक हाे गया। इस दाैरान‎ 16286 किसानों काे मैसेज भेजे‎ गए। इनमें से 9755 किसानों ने‎ केंद्रों पर 23239.51 मीट्रिक‎ चना बेचा। लेकिन अब तक एक‎ भी किसान के खाताें में भुगतान‎ नहीं हुआ है। किसान रुपयों के‎ लिए परेशान हैं। किसानों काे 1‎ अरब 21 कराेड़ 54 लाख 26‎ हजार 373 रुपए का भुगतान‎ हाेना है। इधर, कृषि मंत्री कमल ‎पटेल ने कहा एक सप्ताह में‎ किसानों काे भुगतान हाे जाएगा। ‎इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।‎ जानकारी के मुताबिक‎ इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम से सीधे ‎ ‎ किसानों के खाताें में भुगतान हाेगा। ‎सोसाइटियों ने इसकी प्रक्रिया शुरू‎ कर दी है। जिले में चना खरीदी के‎ लिए 45 केंद्र बनाए हैं। इन पर चना‎ की खरीदी चल रही है। लेकिन‎ भुगतान नहीं हाेने की वजह से‎ किसानों में नाराजगी है। इधर, जिले‎ में गेहूं के भुगतान काे लेकर भी‎ ‎किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे‎ हैं। इधर, अब तक 2539 किसानों‎ से 23949 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा‎ है। इसमें से मात्र 216 किसानों काे‎ 5.35 कराेड़ रुपए का भुगतान हुआ है।‎

- Install Android App -

अांकड़ाें की नजर में खरीदी‎

23239.51 मीट्रिक टन।‎ 16286 किसानाें को मैसेज भेजे।‎ 9755 किसानाें से खरीदा चना।‎ 121 कराेड़ 54 लाख 26 हजार‎ 373 रुपए है बकाया‎।‎