ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार पलटने से महिला की मौत

कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में नेशनल हाइवे 49 पर तेज रफ्तार कार फोनलेन पर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य महिला को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई है। घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होकर खरसिया से बिलासपुर लौट रहा था। कार में आठ लोग सवार थे। ये लोग नेशनल हाइवे 49 में फोरलेन पर अकलतरा के अर्जुनी गांव पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ गई और उसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। यहां 1 महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

सड़क पर मवेशियां बन रहे हादसे का कारण

नेशनल हाइवे ही नहीं शहर के प्रमुख मार्गो पर भी मवेशियों का जमवाड़ा राहगिरों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में मवेशियों में से टकराना में एक है। सड़क पर मवेशियों को नहीं छोड़ने की समझाइश स्थानीय स्तर पर लोगों को दिया जाता है लेकिन इसका असर नहीं दिखता। खास बात यह कि शासन मवेशियों के सड़क और खेतों में अनावश्यक विचरण पर रोक लगाने रोक—छेका अभियान चलाती है इसका भी असर नहीं दिखता है।