ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ...

BREAKING NEWS : दिल दहलाने वाली घटना, मां ने 6 बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका, फिर उन्हें मरता हुआ देखती रही

मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक मां ने अपने 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और बाहर बैठकर उन्हें मरता हुआ देखती रही। इसके बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया है। यह दर्दनाक वाकया रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरवाड़ी गांव का है। मंगलवार सुबह तक सभी 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया था। मरने वालों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल है।

- Install Android App -

महिला ने आखिरी कदम क्यों उठाया?
महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया।

बच्चों की उम्र 3 से 10 साल के बीच
मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी (30) है। मृतकों में रोशनी (10), करिश्मा (8), रेशमा (6), विद्या (5), शिवराज (3) और राधा (3) शामिल हैं। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।

लातूर में भी हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले विदर्भ के लातूर जिले में एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद अपने 2 साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया था। उसके बाद महिला ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी थी। शुरू में परिजनों को यकीन नहीं हुआ और देर रात तक जब बच्चा नहीं नजर आया तो कुएं में उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद पुलिस को उसका शव बरामद हुआ।