jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

महिला का नहाते हुए पड़ोसी ने बनाया अश्लील VIDEO, ब्लैकमेल कर किया रेप

पड़ोस में रहने वाला युवक ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Install Android App -

मामला फिरोजाबाद का है, पीड़ित महिला उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि उसके घर युवक दीपक का आना-जाना था। दीपक भी उसके क्षेत्र का है। आरोपी ने एक दिन नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। इसकी जानकारी तब हुई, जब आरोपी ने उक्त वीडियो दिखाया। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी युवक से वीडियो हटाने को कहा था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी उसने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में उसके द्वारा एक प्रार्थना पत्र 13 मार्च को उत्तर थाना पुलिस को दिया गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक पुलिस को दी गई तहरीर को वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा। तहरीर वापस न लेने पर आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।