jhankar
ब्रेकिंग
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मिश्रा पैलेस हरदा में जिला स्तरीय समन्वय समिति के साथ समस्त वार्डो की चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नर्मदापुरम संभाग में हरदा जिला प्रभारी संजय शर्मा एवं बैतूल विधायक निलय डागा की उपस्थति में आयोजित की गई। जिसमे आगामी चुनाव की रणनिति बनाई गयी प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई। नर्मदापुरम संभाग प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि समिति के सदस्य ही तय करें कि वार्ड से जितने वाले प्रत्याशियों का ही चयन करें जो कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हो कर्मठ हो ओर दमदारी से निडर होकर चुनाव लड़े हम सब मिलकर अगले वर्ष हरदा जिले के साथ साथ प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। हरदा जिला प्रभारी निलय डागा ने कहा कि पार्टी के युवाओं की शक्ति के साथ वरिष्ठों के आशीर्वाद से कांग्रेस के साथियों की मेहनत से हम जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष बनायेंगे ओर हरदा जिले की जीत सुनिश्चित करेंगे।

- Install Android App -

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचरण शिंदे, भागीरथ पटेल, सुभाष पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, लक्ष्मीनारायण पंवार, हेमंत टाले, ओम सोलंकी, प्रमिला सिंह ठाकुर, ज्योति तिवारी, हीरा घूरे, पी.सी.सी सदस्य अरुण जायसवाल, दिनेश यादव, केदार सिरोही, बद्री जोशी, मोहन साईं, राहुल जायसवाल अमर यादव, ब्लाक अध्यक्ष गोविन्द व्यास, महेश पटेल, विक्रम सिंह चौहान, रामदीन पटेल, सुरेन्द्र विश्नोई, संजय भायरे, लक्ष्मीकांत दुबे, संजय जैन, अरुण तिवारी, समीर तिवारी, राघवेन्द्र पारे, छरंग पटेल, कुं.मंजीत सिंह, योगेश चौहान, मुकेश यादव, आयुष दुबे, मनोज कुचबंदिया, कन्हैया कुचबंदिया संजय अग्रवाल, संजय पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।