jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

बिना किसी लालच के, भयमुक्त होकर करें मतदान ” ग्राम बागरूल की रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदाताओं से की अपील

मकड़ाई समाचार हरदा। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल के साथ सोमवार को हरदा जिले के ग्राम बागरूल के स्कूल भवन में आयोजित रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आगामी 25 जून को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्र पर बिना किसी भय और लालच के, स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें । उन्होंने कहा कि मताधिकार का सभी लोग प्रयोग करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण जन आदर्श आचरण संहिता का पालन करें । उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम में, या निकटतम पुलिस थाने में कर सकते है । आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।