jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हाइवे में हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से टकराई कार, पांच घायल

मकड़ाई समाचार सतना। सतना से गुजरने वाली रीवा-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को फिर यहां हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार कार हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से टकराकर हाइवे के नीचे पलट गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें नजदीकी रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

हादसा जिले के रामपुर बाघेलान थाना की बेला चौकी अंतर्गत ग्राम रूहिया से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में आज सुबह हुआ। जहां रूहिया पैट्रोल पम्प के पास किआ कार क्रमांक एमएच 27 डीए 2662 तेज रफ्तार में थी और हाइवे के किनारे लगे 11 हजार विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गई और पलटते हुए सड़क के नीचे जा धंसी। सूचना मिलते ही बेला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नेशनल हाईवे प्रबंधन की एंबुलेंस 1033 की मदद से संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है।