ब्रेकिंग
अब मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में खामियां तलाशेगी कांग्रेस मालवा-निमाड़ में झमाझम बारिश के आसार, 23 जिलों में बरसेंगे बादल दिग्विजय सिंह का बयान : सिंधिया से रिश्ते और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बिहार में दो वोटर आईडी विवाद: अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम जुड़ा यमुना खतरे के निशान के करीब सिवनी मालवा: ग्राम शिवपुर में सड़क किनारे गड्ढे में धान रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध   हरदा जिले के किसानो के लिए अच्छी खबर: उर्वरक वितरण सोमवार को प्रात: आठ बजे से होगा। हंडिया : भक्ति, परंपरा और भाईचारे का संगम — हंडिया में भुजरिया पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, नर्मदा तट पर प... पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी संघ प्रमुख भागवत इंदौर आए, बैठक में 180 समाजों के प्रमुखों से किया संवाद

MP NEWS = महिला पत्रकार को नशीली दवा पिला कर किया अपहरण, दुष्कर्म करने के साथ बनाए अश्लील एमएमएस,

भारतीय पत्रकार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय कुमार भोपाल जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र सेन
राष्ट्रीय सचिव कपिल धाकड़ ने मौके पर पहुंचकर महिला पत्रकार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

 

आरोपी युवक

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल:: अयोध्या नगर इलाके में एक महिला को नशीली दवा तथा फिनाइल पिलाने के बाद बेहोश कर उसके साथ बंधक बनाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पहले आरोपी ने महिला का नहाते समय वीडियो बनाया था। उक्त महिला को युवक ने जानकारी देते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नशीली दवा पिला दी। जिसके बाद उसके बेहोशी का लाभ उठा उसने घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट निशातपुरा थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर निशातपुरा पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर डायरी अयोध्या नगर थाने भेज दी। आगे की कार्रवाई अयोध्या नगर पुलिस द्वारा की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय महिला मीडियाकर्मी है।

उसने इस मामले की शिकायत निशातपुरा पुलिस से की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात कपिल प्रजापति से हुई थी। वह उसके मकान मालिक का भतीजा है और उसी मकान में रहने के लिए आया था। कपिल की गलत हरकतों को लेकर महिला ने उसके चाचा से शिकायत की थी जिसके बाद से कपिल उससे नाराज था। पीड़िता का आरोप है कि बीते 14 जून को वह बातचीत करने के बहाने अपने साथ लेकर अयोध्या नगर स्थित एक मकान पर पहुंचा और वहां उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और नशीली दवा तथा फिनाइल पिला दिया। 17 जून को महिला ने किसी तरह छूटकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद महिला ने कपिल प्रजापति के खिलाफ निशातपुरा थाने में केस दर्ज कराया। घटनास्थल अयोध्या नगर होने के कारण केस डायरी वहां भेज दी गई है।