ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ...

BREAKING NEWS : बिजासन घाट पर ट्रक की टक्कर से बस पलटी, 22 यात्री हुए घायल

मकड़ाई समाचार बड़वानी। सेंधवा के समीप एबी रोड बिजासन घाट पर गुरुवार सुबह बस हादसा हुआ। यहां राजस्थान के सीकर से पुणे जा रही बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बस असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद यहां चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर लोगों ने पुलिस को सूचना दी वहीं बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य वाहन सवारों व ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल यात्रियों को बस निकाला। दुर्घटना में 22 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज गति से वाहन लाया और बस को जोरदार टक्कर मारी।

- Install Android App -

सभी घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि बिजासन घाट पर अकसर दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों के अनुसार घाट पर वाहनों की गति को नियंत्रित करना जरूरी है। साथ ही यहां पर यातायात संकेतक लगाकर यातायात को व्यवस्थित किया जाना चाहिए।