jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

गिरफ्तार हुए सिंगर दलेर मेहंदी, कबूतरबाजी मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Punjab News : पंजाब पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। पटिलाया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल ने उनकी सजा बरकरार रखी है। जज ने दलेर को तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गायक दलेर मेहंदी को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने दलेर को दो साल की सजा सुनाई थी।

बता दें सिंगर दलेर मेहंदी ने 2018 में ट्रायल कोर्ट के फैसले को पटियाला सेंशस कोर्ट में चुनौती दी थी। 2018 में गायक को कबूतर को गोली मारने के मामले में दोषी ठहराया गया था। दलेर मेहंदी को दो साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

- Install Android App -

2003 के मामले में साल 2018 में दलेर मेहंदी को पटियाला निधि सैनी कोर्ट ने सजा सुनाई थी। हालांकि गायक को जमानत दे दी गई क्योंकि उनकी सजा तीन साल से कम थी। इस केस में बुलबुल मेहता को भी बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

बता दें 2003 में सदर पटियाला थाने की पुलिस ने ग्राम बलबेरा निवासी बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उसके भाइयो शमशेर सिंह, ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ केस दर्ज किया था। बख्शीश ने कहा था कि गायक ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 20 लाख रुपए लिए थे। लेकिन उसके बाद न तो उसे निर्वासित किया गया, न ही प्रतिपूर्ति की गई।