jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, थाने से शिकायत कर लौटी तो दी मौत, लाश के पास ही बैठा रहा

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहीं बैठा रहा

मकड़ाई समाचार मुरैना। चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दी। मामला मुरैना जिले के रायछौला थाना क्षेत्र के जारह गांव की है। यहां पति ने पहले तो पत्नी की लाठी डंडो से पिटाई की। इसके बाद चेहरे पर पत्थर पटक-पटक उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला थाने से शिकायत करके ही लौटी थी। इससे गुस्से में तिलमिलाए पति ने पहले तो अपनी पत्नी को लठ से पीटा फिर सिर को पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग और चरित्रशंका में हुई हत्या मान रही है।

जानकारी के मुताबिक जारह गांव में बंटी जाटव पत्नी रजनी जाटव (30) के साथ रहता था। बंटी जाटव अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी युवक से चोरी-छिपे मिलती है। इसे लेकर दोनों में कई महीने से अनबन चल रही थी।

- Install Android App -

शनिवार को घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसमें बंटी ने पहले तो लाठी से रजनी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई बार पटक दिया। इससे मौके पर ही रजनी ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहीं बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जांच के पूरी स्थिति स्पष्ट होगीः पुलिस

सरायछोला थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पति ने पहले डंडों से महिला को पीटा फिर उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। यह मामला प्रेम प्रसंग और चरित्र शंका का है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ लिया है। जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।