मकड़ाई समाचार हरदा। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान (मिडिल स्कूल मैदान) में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में हुआ। इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कलेक्टर श्री गर्ग ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम के अंत मे सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरूस्कृत व सम्मानित किया गया। मिडिल स्कूल ग्राउन्ड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमरसिंह मीणा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रानू दशरथ पटेल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, वन मण्ड अधिकारी अंकित पाण्डेय, एडीएम जे.पी. सैयाम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी, न्यायाधीशगण, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
ब्रेकिंग
Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर...
मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव...
भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल
पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर: जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी।
मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र! जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव
किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ...
Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने...
हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...
Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर...
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण