ब्रेकिंग
हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ...

HARDA NEWS : करंट लगने से 37 वर्षीय महिला की मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के अजनास रैय्यत में बुधवार दोपहर को एक महिला को उसके घर में करंट लग गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला के शव का बुधवार देर शाम जिला अस्पताल में पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को नर्मदा तट हंडिया में किया जाएगा। मृतका राम कुंअर पति विजेश भुसारे (37) के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर में गोबर से लिपाई कर रही थी।

- Install Android App -

इस दौरान घर में रखे कूलर के नीचे हाथ डालकर जब वह लिपाई करने गई इस दौरान उसे हाथ में करंट लग गया। वह घटना स्थल पर ही अचेत अवस्था में पहुंच गई। इस दौरान उसके बेटे ने जाकर पिता को जानकारी दी। पिता सहित अन्य गांव के लोग जब तक घटना स्थल पर पंहुचे। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बेटे हैं। देर शाम महिला के शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।