ब्रेकिंग
Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण

शिक्षिका की शिकायत के बाद शिक्षक पर दुष्कर्म और अश्लील विडियों बनाने का मामला दर्ज

टीकमगढ़ |सिटी कोतवाली पुलिस से एक शासकीय स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक के विरूद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित की खोजबीन कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है। वहीं विभाग ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बताया गया कि आरोपित शिक्षक और महिला भी शिक्षक होने के चलते एक-दूसरे से मिले थे, लेकिन बाद में आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए, जिसको दिखाकर चार माह तक कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।

- Install Android App -

लेकिन पुलिस ने अब महिला की शिकायत के बाद शिक्षक के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सिटी कोतवाली टीआइ वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि महिला द्वारा कोतवाली में पहुंचकर एक आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आवेदन में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2009 में हो गई थी। इसके बाद ही महिला अनुकंपा नियुक्ति पर शिक्षा विभाग में कार्यरत थी। महिला ने बताया कि न्यू सिविल लाइन संजीवनी मेडिकल के पीछे पुष्पा स्कूल के सामने रहने वाले सुनील कुमार खरे पुत्र शारदा प्रसाद खरे शिक्षक के पद पर बड़ागांव धसान संकुल केंद्र के कवराटा गांव स्थित स्कूल में पदस्थ हैं। महिला बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में पदस्थ होने के चलते महिला और आरोपित शिक्षक सुनील कुमार एक ही बस से अधिकांश टीकमगढ़ से आते-जाते रहते थे। इसके साथ ही आरोपित शिक्षक कभी-कभी महिला को अपनी बाइक से भी ले जाता रहा। इसी बहाने शिक्षक के साथ अच्छी दाेस्ती हाे गई। जिसका फायदा उठाकर आराेपित शिक्षक ने दुष्कर्म कर महिला का अश्लील वीडियाे बना लिया और धमकाने लगा।