jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

हरदा न्यूज: भतीजे की हत्या के आरोपी काका को 10 साल की कैद

मकड़ाई समाचार हरदा . भतीजे की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी काका को दोषी पाते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई है । जिला लोक अभियोजक संजय गौर ने बताया कि 7 जुलाई 2020 को उषा बामने पति संतोष बामने ( 30 ) निवासी मसनगांव की हत्या हो गई थी । मतिका की पत्नी ने बताया कि उसके पति हैंडपंप के पास लगी फर्शी निकाल रहे थे । तभी उसके काका ससुर श्याम लाल पिता चेतराम ने गालियां देते हुए फर्शी ‘ निकालने का कारण पूछा । संतोष ने गालियां देने से मना किया तो श्यामलाल ने हाथ में रखे लोहे के दराती से संतोष पर हमला कर दिया । जिससे उसके हाथ पैर और शरीर में अन्य जगह चोट आई । खून बहने लगा । परिजन घायल अवस्था में संतोष को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए । इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।

- Install Android App -

गौर ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया । इस मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश ने पेश किए गए तब तक साक्ष्य , तथ्य व सबूत बारीकी से देखें । जिसमें आरोपी श्यामलाल को हत्या का दोषी पाते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 5000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई ।