jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

महाराष्ट्र, तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना, बेंगलुरु में 72 घंटों का येलो एलर्ट जारी

Weather Update : देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बड़े शहरों में भी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खास तौर पर कर्नाटक में लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से पूरे प्रदेश में लोगों की परेशानी काफी बढ़ी हुई है। कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। वहीं सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु का हालत ज्यादा खराब है। परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने यहां 72 घंटों का येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है। यानी अगले तीन दिन और बेंगलुरु के लोगों की मुसीबत बनी रह सकती है। वैसे मौसम विभाग ने 10 सितंबर के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र में भी एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। बता दें कि मुंबई में बुधवार शाम से बारिश (Heavy rain) हो रही है। बुधवार शाम करीब साढे 5 बजे मुंबई में तेज बारिश की वजह से अंधेरा छा गया।मुंबई के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने यहां के लिए पहले से ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं नागपुर में भी तेज बारिश हुई है।

- Install Android App -

इन राज्यों में एलर्ट

कर्नानट के बाद मौसम की मार तेलंगाना पर भी पड़ने लगी है। बुधवार को भारी बारिश की वजह से हैदराबाद की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशान उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में बारिश (Heavy rain) देखने को मिल सकती है। आज केरल और माहे में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि आज और कल तटीय कर्नाटक व दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों में वर्षा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा उत्तर भारत में उत्तराखंड में 9 से 11 सितंबर के बीच हल्की व भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आज और 10 व 11 सितंबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 सितंबर कई इलाकों में बारिश (Heavy rain) की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है।