ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ...

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर लंदन रवाना, 19 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

Queen Elizabeth II Funeral : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन गुरुवार को बालमोरल पैलेस में हो गया। आज (रविवार) से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो रही है। उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले बालमोरल कैसल से लंदन ले जाया जा रहा है। यहां वेस्टमिंस्टर हॉल में पार्थिव शरीर 4 दिनों के लिए रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।

19 को अंतिम संस्कार

- Install Android App -

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 सितंबर की सुबह 11 बजे वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जापान के सम्राट नारुहितो ने अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है। नॉर्वे, स्पेन, बेल्जियम, स्वीडन, डेनमार्क, नीदरलैंड्स सहित पूरे यूरोप के शाही परिवारों के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी ब्रिटेन पहुंचेंगे।

महिला ने की नए सम्राट की घोषणा

शनिवार को सेंट जेम्स पार्क और रॉयल एक्सचेंज में चार्ल्स तृतीया को सम्राट घोषित किया गया। पहली बार किसी महिला ने सम्राट नाम का ऐलान किया। प्रीवी काउंसिल की अध्यक्ष और कन्जर्वेटिव पार्टी की सांसद पेनी मॉरडान्ट ने महारानी के निधन और सम्राट के नाम की सूचना राज्यारोहण परिषद को दी। चार्ल्स तृतीय पत्नी क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला, बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ समारोह में शामिल हुए। विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और उनकी पत्नी कैथरीन को प्रिंसेज ऑफ वेल्स घोषित किया गया। नए सम्राट का अभिवादन करने प्रधानमंत्री लिज ट्रस सहित छह पूर्व पीएम पहुंचे।