jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

दिव्यांगों के क्षेत्र में सेवा सदन संस्था की सराहनीय पहल

दिव्यांगों का सहारा बनी सेवा सदन संस्था
सिराली – सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के विशेष सहयोग से संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगों के लिए सेवा सदन संस्था द्वारा आंखों संबंधित अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है एवं आंखों के ऑपरेशन के लिए पूरा खर्च संस्था उठा रही है l संस्था ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में उच्च स्तर पर कार्य कर रही हैl
वहीं प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली पर तीन दिव्यांग लोगों को सूचना कर सेवा सदन संस्था द्वारा ग्राम आमासेल के रहने वाले बलिराम जी को व्हीलचेयर, बंदी मुहाड़िया की सुखमणि सांगोले को व्हीलचेयर, सिरकम्मा से बसु बाई चौरे को बाकर दिव्यांगों को निशुल्क सामग्री वितरण की गई l इस अवसर पर प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के सेंटर इंचार्ज अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, सेंटर सहायक बरखा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी दयाशंकर करोड़े, राजेश चौहान, शैतान शिंदा, युवा समाजसेवी शिवदास गुर्जर, युवा कार्यकर्ता संतोष नागले आदि मौजूद रहे l