jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

HARDA NEWS: खेत की बागड़ के विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल की सजा

मकड़ाई समाचार हरदा।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कुल्हाड़ी से वार कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी संदीप पिता मुकेश मेहरा 21 साल निवासी उड़ा को 7 साल सश्रम कारावास व 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है । डीपीओ आशाराम रोहित ने बताया कि भूजराम पिता बटटू लाल मेहरा निवासी उड़ा 21 दिसबंर 2019 गांव के पास अभिषेक राठौर के खेत में पानी देने व रखवाली करने गया था । इसी दौरान वह टपरी में सो रहा था । रात 11.30 बजे संदीप मेहरा ने खेत की बागुड़ में लगी लकड़ी आग तापने के लिए तोड़ी । मना करने पर आरोपी ने फरियादी के साथ झूमाझटकी की । झगड़े में आरोपी संदीप ने हाथ में रखी कुल्हाड़ी भुजराम को मार दी थी ।