ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा मप्र जन अभियान परिषद ने ... Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया, किसानो के लिए बैठक और पेयजल... जल ही जीवन है।: दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश हरदा: भादूगांव के शासकीय तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने एवं जल संवर्धन योजना से जोड़ने की उठी मांग, जय... पारिवारिक विवाद मे गई महिला की जान: आपसी विवाद में पति ने पत्नि को तवा दे मारा हुई मौत नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर: भाजपा ने फूंका राहुल सोनिया का पुतला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बोले कांग्... हरदा: सरपंच संघ ने नवागत कलेक्टर श्री जैन का किया स्वागत, जिले की ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचा... कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश ! जल जीवन मिशन के... Today news इंदौर: 9 माह के मासूम नकुल का हुआ अपहरण! सावधान बच्चा चोर गिरोह सक्रिय कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगे गम्भीर आरोप, 28 साल ...

आग से झुलसी महिला के आखिरी शब्द, सास जिंदा जला रही थी, पति तमाशा देख रहा था

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मुरार क्षेत्र में आगजनी में झुलसी महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत से पहले उसने अपनी कहानी सुनाई। उसके आखरी शब्द थे, सास मुझे जिंदा जला रही थी, मेरा पति तमाशा देख रहा था। प्रेम करने का ऐसा अंत होगा यह कभी नहीं सोचा।

- Install Android App -

दरअसल मुरार स्थित सत्यनारायण संतर का रहने वाला वासु शिवहरे एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। उसकी मुलाकात सेवानगर की रहने वाली करिश्मा उम्र तीस वर्ष से हुई थी।दोनों में प्रेम हुआ, इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। करिश्मा ने बच्चे को जन्म दिया। लाइव इन में रहते समय ही दोनों ने शादी कर ली, लेकिन वासु के स्वजन उसे साथ रखने को तैयार नहीं थे। इसके चलते वह दीनदयाल नगर में किराए से रह रही थी। लेकिन उसे उसका पति खर्चे के लिए रुपए नहीं दे रहा था। वह रुपए मांगने के लिए अपने ससुराल पहुंची। यहां उसकी सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और माचिस की तीली से आग लगा दी। महिला और उसके बेटे की हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसे गंभीर हालत में बन यूनिट में रखा गया। शुकेवा को उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसने बोला उसका पति उसकी मौत का तमाशा देखता रहा। पति की तलाश जारी है। उसकी तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।

बच्चे की छाती में सूजन बढ़ रही, ऑक्सीजन लगाई : बच्चे की छाती में सूजन बढ़ रही है। वह भी झुलस गया है। उसकी छाती में सूजन बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ रही है। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसे ऑक्सीजन दी जा रही है।