ब्रेकिंग
हंडिया: रामायण जी के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ श्री हनुमान जन्मोत्सव हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि...

खंडवा के डिग्रिस गांव में कुएं में मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव

मकड़ाई समाचार खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम डिग्रिस से अचानक लापता हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में मिलने से सनसनी मच गई। कार्यकर्ता का शव उसके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम कोरगला के पास कुएं में पड़ा मिला। महिला के परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करता था।

- Install Android App -

ग्राम डिग्रिस निवासी सपना पति देवेंद्र सेन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे वह कलेक्टर आफिस के लिए निकली थी। कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन सपना वहां न जाते हुए रास्ते मे ग्राम कोरगला के पास रुक गई। यहां सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद वह खेत में चली गई। खेत मे एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पति देवेंद्र ने शाम में उसके लापता होने की सूचना पदमनगर थाने में दे दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में लग गई। शनिवार को सुबह सपना का शव कुएं में पड़ा मिला। पदमनगर थाना प्रभारी केडी तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अल्सर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इधर महिला के परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए थे। भाई महेंद्र सेन ने बताया कि बहन सपना को पति देवेंद्र प्रताड़ित करता था। वह उसे परेशान करता था। कुछ दिन पहले ही समझौता कराकर बहन को वापस ससुराल भेजा था। बहन ने सुसाइड नोट नहीं लिखा। वह किसी ने घटना के बाद लाकर रखा है। यह इसलिए क्यों कि रात में बारिश हुई थी। कुएं के पास सुसाइड नोट मिला है। वह गीला नहीं था इससे यह स्पष्ट है कि इसे बाद में लाकर रखा गया।