jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

मैहर के गांव में महिला की साड़ी उतारकर मारपीट करने और गांव में घुमाने का मुख्य आरोपित ऋषिकेश गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार सतना। सतना के मैहर थाना क्षेत्र के गांव में 38 साल की एक महिला के साथ मारपीट करने और फिर साड़ी उतार कर दो घंटे तक घुमाने के मुख्य आरोपित ऋषिकेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। शनिवार देर शाम हुई घटना में महिला के जेठ ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी थी, तब कहीं महिला को आरोपितों से मुक्त कराया जा सका था। बताया गया, इस घटना में ऋषिकेश के साथ 50 अन्य लोग भी शामिल रहे। ऋषिकेश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

महिला ने बताया कि गांव का ऋषिकेश पटेल अपने चार साथियों के साथ छह अक्टूबर की रात दो बजे घर में चोरी करने की नीयत से घुसा था। पति और उसकी नींद खुलने पर ऋषिकेश को पकड़ लिया गया और उसके बाद उसे पुलिस पकड़कर ले गई। शनिवार शाम ऋषिकेश थाने से छूटकर आया और अपने साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर घर में घुस कर मारपीट करने लगा। आरोपित महिला को घसीटकर बाहर ले गए और उसकी साड़ी उतार दी और फिर पूरे गांव में घुमाया। आरोपित के साथ उसके समाज की महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके बाद महिला के जेठ ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने आकर आरोपितों से उसे बचाया। रविवार दोपहर मैहर टीआई संतोष तिवारी बल के साथ गांव पहुंचे। लेकिन ऋषिकेश भाग निकला था।