jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

आबकारी विभाग के दल ने ’अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रह व परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की

मकड़ाई समाचार हरदा। आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को नशा मुक्ति विशेष अभियान के तहत जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि वृत खिरकिया के विक्रमपुर, रहटाकला, वृत हरदा के खेड़ीपुरा, टंकी मोहल्ला, पिलियाखाल एवं वृत टिमरनी के पिपल्याकला तथा धौलपुर कला में दबिश देकर कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष मोके पर नष्ट किया। जप्त किये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 18720 रूपये है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. सी. चौहान, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक दीपिका वाईकर, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, व समस्त आबकारी आरक्षको व  नगर सैनिको का योगदान रहा।