मकड़ाई समाचार खिरकिया। बुधवार को सुबह 11 बजे के लगभग कृषि उपज मंडी खिरकिया में हम्माल और किसानो के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया की जमकर लाठियां चलने लगी। इस झगड़े में दो तीन हम्मालो को चोट आई है। वही पास में ही भीड़ देखकर रुककर झगड़ा देख रहे बब्बू तंवर के ऊपर वीडियो बनाने की शंका करते हुए अज्ञात किसानो ने लाठियो से हमला कर दिया।
बब्बू तंवर को गंभीर चोट आई है। जिन्हे एंबुलेस से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उपचार चल रहा है। बब्बू तंवर खिरकिया के पत्रकार पंकज तंवर के छोटे भाई है। छीपाबड़ पुलिस जांच में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो किल्लौद ब्लाक के गड़बड़ी क्षेत्र के किसानो का बीते दिनों हम्मालों से झगड़ा हुआ था। आज दोपहर को लगभग 15 लोग लाठियां लेकर हम्मालो को मारने आए थे। यह बड़ी वारदात शहर के बीच हुई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।