ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

कृषि मंत्री श्री पटेल ने गौवंश के लिये आई.सी.यू. वार्ड का लोकार्पण किया

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा की दयोदय गौशाला में गौवंश के लिए आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। इस वार्ड में गंभीर रूप से बीमार गायों के बेहतरीन इलाज के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार रात्रि में गोपाष्टमी के अवसर पर गौवंश के लिए नव निर्मित आई.सी.यू. वार्ड का गौ पूजन कर लोकार्पण किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्राकृतिक खेती सभी के लिये लाभदायक है। प्राकृतिक खेती में गौवंश का योगदान महत्वपूर्ण है क्योंकि गाय के गोबर से देशी खाद तैयार किया जा सकता है तथा गौमूत्र का उपयोग खेतों में जैविक कीटनाशक के रूप में किया जाए तो उसके अच्छे परिणाम मिलते है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत व भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा भी मौजूद थे।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि इस आईसीयू वार्ड में गायों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिये ए.सी. लगाया गया है और शीत ऋतु में ठण्ड से बचाव के लिए हीटर की व्यवस्था भी की गई है। पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लेस इस आईसीयू में गौ वंश के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवाएं रखी गयी हैं। साथ ही वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज भी हैै। लगभग साढ़े सात लाख रूपये की लागत से आईसीयू कक्ष को बनाया गया है। दयोदय गौशाला के अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा गौशाला में गोबर से गौ काष्ठ बनायी जाती हैं। इस गौकाष्ठ का उपयोग अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी किया जाता हैं। साथ ही गौ मूत्र और गोबर से जैविक घोल बनाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये उपलब्ध कराया जा रहा है।