ब्रेकिंग
हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक... नर्मदा नदी : आओ मिलकर जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर रखे, स्नान करते समय साबुन शैंपू का उपयो... MP में प्राइवेट स्कूल में बच्चों का FREE Admission! MP RTE Admission 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी, ज... PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को खाते में? ₹2000 के लिए फ़ौरन चेक करें PM Kisan Gramin Beneficiary... हरदा: चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश , आरोपी पर भोपाल, सीहोर थाना क्षेत्र में कई केस दर्ज हंडिया: नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक मासूम डूबा ,हुई मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न -मध्यप्रदेश बिश्नोई समाज का 34 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री जम्भेश्वर ... हरदा: जिला और ब्लॉक स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से आयोजित होंगे

खातेगांव के पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आगाज

अनिल उपाध्याय मकड़ाई समाचार खातेगांव। खातेगांव के अजनास रोड स्थित पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद आगाज का शुभारंभ किया गया। 24 से 26 नवंबर तक चले इस सफल खेलकूद आयोजन का शुभारंभ संस्था डायरेक्टर सुधीर दुबे आभास दुबे एवं प्राचार्य रामचंद्र चितले, उप प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने किया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए, कार्यक्रम का समापन विधायक आशीष शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेन्द्र चौधरी , उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दीनदयाल रावडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कचर पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कोमल राजवीर कुडिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

- Install Android App -

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य ने गुलदस्ता भेंट कर किया। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों द्वारा शानदार आयोजन होने पर सभी को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था डायरेक्टर सुधीर दुबे, आवाज दुबे, प्राचार्य रामचंद्र चितले ,उप प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने समस्त स्टाफ एवं बच्चों को बधाई दी।