ब्रेकिंग
हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक... नर्मदा नदी : आओ मिलकर जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर रखे, स्नान करते समय साबुन शैंपू का उपयो... MP में प्राइवेट स्कूल में बच्चों का FREE Admission! MP RTE Admission 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी, ज... PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को खाते में? ₹2000 के लिए फ़ौरन चेक करें PM Kisan Gramin Beneficiary... हरदा: चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश , आरोपी पर भोपाल, सीहोर थाना क्षेत्र में कई केस दर्ज हंडिया: नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक मासूम डूबा ,हुई मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न -मध्यप्रदेश बिश्नोई समाज का 34 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री जम्भेश्वर ... हरदा: जिला और ब्लॉक स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से आयोजित होंगे

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया

अनिल उपाध्याय मकड़ाई समाचार खातेगांव। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नवीन भवन का निरीक्षण किया। नवीन भवन में बनाये गए विभिन्न वॉर्डों को देखा और अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विदिशा लोकसभा क्षेत्र सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, राजीव खंडेलवाल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सलिता धनवारे, खातेगांव मडल अध्यक्ष कचरू पटेल,भाजपा जिला महामंत्री राजेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

- Install Android App -

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है। प्रदेश सरकार ने कोविड काल में भी बेहतर सुविधा दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों का उन्नयन कर कायाकल्प किया जा रहा है। देवास जिले में भी अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। खातेगांव अस्पताल 30 बिस्तर का है, जल्द ही द्वितीय चरण में 50 बिस्तर का बनाया जाएगा सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सारे अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है। खातेगांव अस्पताल में भी मशीने दी जाएगी, डॉक्टर एवं स्टाफ की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।गर्भवती महिलाओ के लिए प्रसूति सहायता योजना चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिए कार्य कर रही है। खातेगांव में भी बहुत से विकास कार्य चल रहे है। प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से नागरिकों को 05 लाख रुपये तक फ्री इलाज मिलेगा। सभी पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं।

खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि अस्पताल का नवीन भवन बनने से खातेगांव के आसपास के गांवों के हजारों नागरिकों को ईलाज की सुविधा मिलेगी। खातेगांव अस्पताल में आसपास के क्षेत्र के नागरिक इलाज के लिए आते हैं, उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पताल के बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। नवीन भवन के लोकार्पण के पश्चात मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सांसद रमाकांत भार्गव विधायक आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर बीएमओ डॉ अरविंद परमार स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने सवरूची भोजन ग्रहण किया।