ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था फैजान, हिंदूवादियों ने की पिटाई

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर में शुक्रवार रात हिंदूवादियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। वह कैफे में युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पूछताछ करने पर गुमराह करने का प्रयास करने लगा। हिंदू नाम बता कर बचने की कोशिश भी की। सख्ती करने पर टूट गया। नाराज हिंदूवादियों ने उसकी पिटाई की और थाने के सुपुर्द कर दिया।

बजरंग दल पदाधिकारी तन्नू शर्मा के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि एलआइजी, पलासिया, भंवरकुआं और विजय नगर क्षेत्र में मुस्लिम युवक रात में हिंदू युवतियों को लेकर आते हैं। शुक्रवार रात कुछ कार्यकर्ता पाटनीपुरा चौराहा स्थित ठाकुर सा कैफे पहुंचे तो युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं द्वारा नाम पूछने पर युवक ने हिंदू नाम बताया। उसकी बातों पर शक हुआ और आइडी मांगी तो बहाने बनाने लगा। बाद में पता चला कि उसका असली नाम फैजान है। युवती हिंदू है। कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी और एमआइजी थाने ले गए। हालांकि, युवती ने रिपोर्ट से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में तो रखा लेकिन कार्रवाई नहीं की।

- Install Android App -

कैफे में अश्लील हरकतें, देर रात घूमने वालों पर नजर

कैफे में अश्लीलता का यह दूसरा मामला है। इसके पूर्व छत्रीपुरा क्षेत्र में भी एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया था। हिंदूवादियों का आरोप है कि चौपाटी, गार्डन, कैफे पर नजर रखनी चाहिए। रात में घूमने वाले मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को बहला फुसला कर लाते हैं। इसमें ज्यादातर चंदन नगर, आजाद नगर, श्रीनगर कांकड़ और खजराना क्षेत्र के युवक होते हैं। तन्नू शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात भी फैजान कैफे में युवती से अश्लील हरकत कर रहा था। हिंदूवादियों ने युवती को समझाया और कहा कि उनकी नादानी के कारण ही दिल्ली जैसा कांड होता है।