ब्रेकिंग
पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि...

हिमाचल के 15वें सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री पहले उप मुख्यमंत्री

Himachal New CM Sukhvinder Singh Sukhu Oath : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब हिमाचल में उप-मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। नीचे देखिए फोटो वीडियो। शपथ ग्रहण से पहले सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। साथ ही कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी नेता हैं। भाजपा चाहती है कि कांग्रेस में फूट हो, लेकिन हम सब साथ-साथ हैं।

शिमला पहुंचे राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।’ इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘बधाई हो’।

- Install Android App -

बता दें, हिमाचल प्रदेश चुनावों सीटों में से 40 पर जीत दर्ज करने के बाद भी हिमाचल अगली सरकार के लिए पार्टी को जद्दोजहद करना पड़ रही थी। सवाल यही था कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

शनिवार को उस समय तस्वीर साफ हो गई, जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय हुआ कि मुकेश अग्निहोत्री के रूप में राज्य में पहली बार डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री की रेस में थी, लेकिन अब उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व और विधायक दल के फैसले से वे संतुष्ट हैं और सभी मिलकर हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री चुने जाने पर क्या बोले सुखविंदर
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, मैं यहां ‘दिल जीतने’ और अपनी पार्टी द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को पूरा करने के लिए हूं।‘ ‘मैं एक सामान्य परिवार से हूं और 17 साल की उम्र में जमीनी स्तर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी और खड़गे जी का आभार व्यक्त करता हूं और राज्य के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’ हिमाचल कांग्रेस में सुक्खू का कद बड़ा है। वे चार बार के विधायक और कांग्रेस की राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं।