ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

महिला खुद को मौसी बताकर 17 साल की किशोरी से करा रही थी देह व्यापार, ऐसे हुआ खुलासा

Sex Racket : एक महिला खुद को मौसी बताकर 17 वर्षीय एक किशोरी से देह व्यापार करा रही थी। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने उसे मुक्त कराया है। आरोपित कथित मौसी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को शक है कि किशोरी को बचपन में अगवा किया गया होगा।

- Install Android App -

मामला आगरा ताजगंज के बसई इलाके का है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि इलाहाबाद के एक एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि एक किशोरी कैद में है। उससे देह व्यापार कराया जाता है। किशोरी को दूसरे कागजात में बालिग दर्शाया गया है। जबकि वह नाबालिग है। पुलिस ने शनिवार रात मकान पर छापा मारा। किशोरी को बरामद किया। शालू नाम की उसकी कथित मौसी को पकड़ा गया है।

शालू ने पुलिस को गुमराह किया। कहा कि किसी ने फर्जी आरोप लगाया है। उसने किसी को कैद नहीं कर रखा। उसकी बहन की बेटी साथ रहती है। पुलिस आरोपित मौसी को थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मकान की तलाशी ली गई तो आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। एक कमरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए हुए निरोध मिले।