ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे प्रेमी की मौत के बाद उसके दोस्त ने प्रेमिका का किया शोषण! फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर कि... हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ...

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, पिता-पुत्र की मौत, 13 घायल

मकड़ाई समाचार मंडला। जिले के बम्हनी थाना अंतर्गत ग्राम सुभरिया में एक पिकअप के पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम दीवान रजक उम्र70 वर्ष व दीवान का पुत्र संजू रजक उम्र 35 वर्ष ग्राम सिहोरा लखनादौन जिला सिवनी निवासी बताए गए हैं। ये दोनों पिता-पुत्र हैं, जो अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जिला सिवनी से आए थे।

क्या थी घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मक्के से रजक परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए मंडला के महाराजपुर संगम घाट आ रहे थे। उसी दौरान थाना बम्हनी अंतर्गत पिंडरई-मंडला मार्ग पर ग्राम सुभरिया के नजदीक उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों की मानें तो जिस समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी उस समय वाहन की रफ्तार तेज थी।

ये हैं घायल

- Install Android App -

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेमचंद रजक 45 वर्ष, प्रिंस रजक उम्र 10 वर्ष, नंदलाल रजत उम्र 10 वर्ष ,कृष्ण कुमार रजक उम्र 24 वर्ष, अखिलेश रजक उम्र 35 वर्ष, मूलचंद रजक उम्र 40 वर्ष, राम लाल रजक उम्र 52 वर्ष, अभय रजक उम्र 20 वर्ष, विजय रजक उम्र 30 वर्ष, राम कुमार रजक उम्र 63 वर्ष, सुनील बंदेवार उम्र 35 वर्ष, शंकर लाल रजक 65 वर्ष, प्रदीप रजक 32 वर्ष व अभय रजक उम्र 21 वर्ष सभी निवासी मक्के लखन भाड़ा शामिल हैंं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है वहीं पोस्‍टमार्टम के उपरांत शव स्वजन के सुपुर्द किया गया है।

इनका कहना है

दुर्घटना में घायलों को अस्पताल लाया गया था जिनकी संख्या 13 है, जबकि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी मृतकों का पीएम होने के बाद स्‍वजन के सुपुर्द किया गया है।

डॉ विजय सिंह धुर्वे सिविल सर्जन जिला अस्पताल मंडला।