jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

अटल जी और मोदी जी के सपनों को साकार करता मध्य प्रदेश का एक छोटा जिला हरदा- कृषि मंत्री कमल पटेल

खेलों के मिनी महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर को हरदा से सुशासन दिवस पर 2021 से शुरू हुआ कमल युवा खेल महोत्सव अपने द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर गया। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने 2021 में कहा था कि हम जो कहते हैं। वह करते हैं। उसी कड़ी में अब यह खेल महोत्सव अपनी परंपरा को निभाते हुए द्वितीय वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह महोत्सव प्रतिवर्ष होगा। खेल प्रतिभाओं को प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का एक मंच कमल स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल और उनकी टीम ने बनाया है।

- Install Android App -

हरदा में मिनी ओलंपिक जैसा माहौल देखने को मिला है। मार्च पास्ट, जोश के लिए इंदौर का पुलिस बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वही जनता ने पलक पावडे बिछा कर आशीर्वाद दिया। भारत का झंडा बुलंद करने वाले खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का ओजस्वी संबोधन और कृषि मंत्री कमल पटेल का खेलों के प्रति हरदा को राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन बनाने का आव्हान भी बीच में देखने को मिला।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खेलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि खेलो इंडिया जीतेगा इंडिया। वही इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। हरदा में हम सब के प्रयास से और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से 15 करोड़ का भव्य स्टेडियम का निर्माण होने की अनुमति हमें प्राप्त हो गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर से शुरू हुआ कमल युवा खेल महोत्सव। इसका समापन 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया जाएगा। खेल महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल, अंतरराष्ट्रीय कुस्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, कमल स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप पटेल, हरदा बैतूल सांसद डी डी उइके द्वारा किया गया। शुभारंभ के दौरान शहर में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बता है। शहर के प्रमुख मार्गो से मार्च पास्ट करते हुए खिलाड़ी नेहरू स्टेडियम पहुंचें। इस खेल महोत्स में 29 प्रकार की खेल प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। मार्च पास्ट के दौरान जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप पटेल द्वारा जमकर नृत्य किया गया। साथ ही रास्ते भर शहरवासियो द्वारा पुष्पवर्षा की गई। अंत में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।