jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

लक्ष्मण को लगी शक्ति, हनुमान उठा लाऐ संजीवनी बूटी का पहाड़

हरदा/ जिले के ग्राम फुलड़ी ग्राम मै सुनिल पटेल के खलियान पर किए जा रहे रामलीला मंचन में बीती रात स्थानीय कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया। फुलड़ी आदर्श रामलीला मंडल द्वारा भगवान की पावन लीलाओं का सजीव मंचन किया जा रहा है। राम व रावण की सेना के बीच संग्राम शुरू होता है। युद्ध में रावण के कई योद्धा मारे जाते हैं। रावण का पुत्र मेघनाद व लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध होता है। मेघनाद अपनी मायावी शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है, जिससे समूचे रामा दल में सन्नाटा छा जाता है। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम व्याकुल हो जाते हैं।

- Install Android App -

शक्ति से बचाने विभीषण द्वारा बताए जाने पर हनुमान जी लंका से वैद्यराज सुखेन को लेकर आते हैं। वैद्य द्वारा इलाज किए जाने से मना करने पर भगवान उसे अपने धर्म पालन का उपदेश देते हैं और कहते हैं कि वैद्य का कोई शत्रु नहीं होता। वैद्य प्राणी मात्र के दुख-दर्द का निवारण करता है। अपने धर्मपालन का बोध कर सुखेन लक्ष्मण का इलाज करते हैं। हनुमान संजीवनी बूटी लेने के लिए जाते हैं। इस दौरान मार्ग में कई बाधाओं से मुकाबला करते हुए पर्वत पर पहुंचते हैं। संजीवनी बूटी का ज्ञान नहीं होने के कारण हनुमान पूरा पर्वत ही उठा ले आते हैं। हनुमान-भरत मिलन के मंचन के उपरांत लक्ष्मण की मूर्छा दूर होती है। यह खबर पाकर रावण अपने भाई कुंभकरण को गहरी नींद से जगाता है। इस प्रसंग को कलाकारों ने बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों के हाव-भाव व संवाद को देख व सुनकर दर्शक ठहाके लगाते रहे। अंत में राम व कुंभकरण के बीच युद्ध होता है, इसमें कुंभकरण मारा जाता है। रामलीला मंचन को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर मां नर्मदा के अनन्य भक्त भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, युवराज अभिजीत शाह,हरदा जनपद, पंचायत अध्यक्ष पती धर्मेंद्र पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा , मदन गौर पत्रकार,टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल लिबर्टी, टिमरनी जनपद सदस्य सुदामा सेठ गौर,तरूण गौर पत्रकार, गोविंद गौर,सुरेश गौर,का आदर्श रामलीला मंडल फुलड़ी द्वारा पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया