ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ...

हड्डियो कों कंपाकंपाने वाली सर्द हवाओ ने ली 14 लोगो की जान,कई राज्यों में रेड अलर्ट बच्चे बुजुर्गो का रखे खास ख्याल

संपूर्ण भारत में इस समय भीषण ठंड और और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभवित किया है। देश के कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जिसका असर यह है कि कई लोगो की मौत भी हो गई है। आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है।

मकड़ाई समाचार दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली-छब्त् सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अटैक जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घना कोहरा, ठंड और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, यूपी,एमपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में है।

 9 जनवरी को शीतलहर का कहर 

- Install Android App -

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। आगामी दो से दिनों तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, 9 जनवरी को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा।

कानपुर में सर्दी के चलते और हार्ट अटैक से 14 की मौत

मौसम विभाग ने अगले कुछ के लिए उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरा के जारी रहने की संभावना है।मीडिया में मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में जाड़े के चलते 14 और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।