jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सावधानः पंडित मिश्रा के नाम से हो रही थी आनलाइन ठगी

मकड़ाई समाचार सीहोर।मप्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम से धोखाधड़ी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि पंडित मिश्रा के नाम से आनलाइन ठगी की जा रही है। 5 जनवरी को समिति ने मंडी थाने मे दो लोगो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि दो लोगो द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबे और रुद्राक्ष के नाम से श्रद्धालुओ से धोखाधड़ी कर रुपया वसूला जा रहा है। शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैए वहीं कोर्ट से 19 जनवरी तक की पीआर लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन दोनों आरोपित अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि कितने पैसे लोगों से खाते में डलवाए गए हैं।

 बनाई फर्जी वेबसाइट

- Install Android App -

थाना प्रभारी मंडी हरी सिंह परमार ने बताया कि पंण् मिश्रा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर सीहोर के मंडी पुलिस थाने में आरोपित विकास विश्नोई के खिलाफ भादंवि की धारा 420 में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी विकास विश्नोई एवं मदनलाल निवासी जालौर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। यह आरोपित प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम से फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनके भक्तों से धोखाधड़ी का कर रहे थे। पं प्रदीप मिश्रा द्वारा लिखित किताबें व रूद्राक्ष मंगवाने के नाम पर दो बदमाशों ने उनके भक्तों से 500.500 रुपये मंगवा लिए थे।

 लगाया अपना क्यूआर कोड

आरोपितों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के क्यूआर कोड की जगह अपना क्यूआर कोड ठगी करने के लिए उपयोग किया था| जिसमें पैसे डाल रहे थे। मंडी पुलिस ने राजस्थान के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीहोर अर्चना नायडू बोडे के न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 19 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ धारा 419ए 468ए 469ए 471 भादंवि एवं धारा 66.सीए 66.डी आईटी एक्ट भी जोड़ी गई।