jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच छात्रों को अभ्यास कराने के निर्देश

छात्रों के लिए नई तैयारी की गई है। इसके तहत 10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा से पूर्व उन्हें बड़ा लाभ दिया जाएगा। स्कूल द्वारा 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच छात्रों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं।  कमजोर छात्रों का वर्गीकरण भी किया गया है। अलग-अलग तरीके से उनका मूल्यांकन किया जाना है।

मकड़़ाई समाचार भोपाल।आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों मे वि़द्यार्थी लगे हुए हैं।सभी स्कूलों को एमपी बोर्ड की गाइडलाइन परीक्षा को लेकर जारी की जा रही है।कक्षा 10 औ 12 की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी मार्च में होगी।इसको लेकर बोर्ड भी व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा हैै।  प्रदेश में जल्द 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।1 मार्च से होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

 सी, डी और ई ग्रेड लाने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है

- Install Android App -

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन पहल की जा रही है। जिससे छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही कमजोर छात्रों को अलग से तैयार करवाए जाने की तैयारी की गई है।मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नई पहल की जा रही है। वहीं सी, डी और ई ग्रेड लाने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें विशेष तैयारी दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को पीयर लर्निंग की भावना विकसित करने के लिए भी कहा जा रहा है।

30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच छात्रों को अभ्यास

लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है। प्राचार्यों को निर्देश देते हुए कहा गया कि बोर्ड का रिजल्ट बेहतर करने के लिए छात्रों को विशेष तैयारी करवाई जाए इसके लिए समय सारणी भी जारी की गई है।सभी स्कूलों में 27 जनवरी को आदर्श प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। स्कूल द्वारा 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच छात्रों को अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में डीईओ नितिन सक्सेना का कहना है कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यास कार्य कराया जाएगा।